Advertisement

… और प्रियंका गांधी के इशारे के बाद पप्पू यादव को बोलने का मिला मौका

-… और प्रियंका गांधी के इशारे के बाद पप्पू यादव को बोलने का मिला मौका

-कोई कांग्रेसी नेता पप्पू यादव को नहीं दिया भाव, फजीहत होते-होते बचा

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

बिन बुलाये कांग्रेस के कार्यक्रमों में पहुंच कर कई बार फजीहत झेल चुके पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज फिर बेइज्जत होते-होते बचे। दरअसल, पप्पू यादव आज प्रियंका गांधी की सभा में मोतिहारी पहुंच गये थे। कांग्रेस के नेताओं ने उनको कोई भाव नहीं दिया। लेकिन आखिरी वक्त में प्रियंका गांधी के इशारे ने पप्पू यादव की इज्जत बचा ली।
दरअसल कांग्रेस नेत्री औऱ सांसद प्रियंका गांधी आज बिहार दौरे पर पहुंची थी। पटना में महिलाओं के साथ बैठक करने के बाद वे मोतिहारी में हर घर अधिकार रैली करने पहुंची। वहां पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी पहले से पहुंचे थे। प्रियंका गांधी के रैली में पहुंचने के बाद पप्पू यादव उनकी नजर में आने की हर संभव कोशिश करने में लगेl पप्पू यादव प्रियंका गांधी के पीछे मंच पर भी पहुंच गये।


बिना बुलाये रैली में पहुंचे सांसद पप्पू यादव का कांग्रेसियों ने कोई नोटिस नहीं लिया। प्रियंका गांधी के सामने कई कांग्रेसी नेताओं ने भाषण दिया। इसके बाद मंच संचालक ने मुख्य अतिथि प्रियंका गांधी को भाषण देने के लिए आमंत्रित कर दिया। इसी बीच कोने में बैठे पप्पू यादव प्रियंका गांधी के सामने पहुंच गये। वहीं पप्पू यादव को खड़े देखकर प्रियंका गांधी की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने मंच संचालक को इशारे में कहा कि पप्पू यादव को भी बोलने का मौका दिया जाए। तब जाकर मंच संचालन कर रहे नेता ने पप्पू यादव को बोलने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद पप्पू यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के क्रियाकलापों को लेकर तारीफों के पुल बांध दिए।