Advertisement

आरवाईए की नगर संयोजन कमेटी गठित, कुंदन कुमार बने संयोजक

-आरवाईए की नगर संयोजन कमेटी गठित, कुंदन कुमार बने संयोजक

-11 मई को दरभंगा छात्र-युवा महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे समस्तीपुर के दर्जनों युवा

समस्तीपुर। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) से जुड़े युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आज समस्तीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय, मालगोदाम चौक पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कुंदन कुमार ने और संचालन अनिल कुमार शर्मा ने किया।

बैठक में 11 सदस्यीय नगर संयोजन कमेटी का गठन किया गया, जिसमें कुंदन कुमार को संयोजक और अनिल कुमार शर्मा को सह-संयोजक चुना गया। अन्य सदस्यों में कमलेश कुमार, चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार, सुरेश शर्मा, चंद्रवीर कुमार, उमेश कुमार और मोहम्मद अजीजुद्दीन शामिल हैं।

बैठक में आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकारें युवाओं को रोजगार देने में विफल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें रोजगार से ध्यान भटकाने के लिए समाज में सांप्रदायिकता का जहर फैला रही हैं। समस्तीपुर जिले में बंद पड़े उद्योगों के पुनरुद्धार और युवाओं के हक में आंदोलन की रणनीति पर भी विचार किया गया।

रौशन कुमार ने आगामी 11 मई 2025 को दरभंगा में होने वाले छात्र-युवा महासम्मेलन की जानकारी दी, जो आइसा-आरवाईए और नागरिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, एमएलसी शशि यादव और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर लक्ष्मण यादव सहित कई प्रमुख वक्ता शामिल होंगे।

बैठक में भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अनिल कुमार चौधरी ने संगठन को और मजबूती देने पर बल दिया और युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

#RYA #SamastipurNews #NaujawanAndolan #ChhatraYuvaMahasammelan #Darbhanga2025 #BhaKPaMale #YouthPolitics