-आइसक्रीम खाने से महिला की हालत बिगड़ी
-उपचार के बाद स्थिति सामान्य
राजापाकर।संजय श्रीवास्तव।
राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बखरी बड़ाई पंचायत के अंतर्गत चौसीमा कल्याणपुर गांव की एक महिला जो रामनवमी के अवसर पर आयोजित यज्ञ के परिसर में लगे मेले में आइसक्रीम के पैकेट में छिपकली होने से उसे खाकर बेहोश हो गिर पड़ी और मरनासन्न हो गई। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के राजीव कुमार राय की पत्नी बेबी कुमारी महिलाएं व बच्चे साथ गांव में स्थित बाबा अमर सिंह स्थान पर आयोजित यज्ञ और लगने वाले मेले में जा पहुंचे। बच्चे आइसक्रीम खाने की जिद करने लगे बच्चों ने आइसक्रीम भी खाईं, इसी बीच बेबी को भी आइसक्रीम खाने की इच्छा हुई किंतु दुर्भाग्यवश आइसक्रीम के पैकेट में छिपकली गिर गई थी वह आइसक्रीम खाने लगी और आधी खा चुकी थी कि उसकी नजर छिपकली पर पड़ी और छोड़ दी।

कुछ देर बाद उसके सिर में दर्द और चक्कर आने लगे व उल्टी होने लगी। इधर मौका पाकर आइसक्रीम वाला फरार हो गया।उसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही उसे पुरुष परिजन इलाज के लिए एक डिस्पेंसरी में ले गए। जहां रात भर उसका उपचार चलता रहा।सोमवार की सुबह उसे होश आया और वह भली जंगी नजर आने लगी। परिजन उसे अपने घर ले आए। जब पत्रकारों ने बेबी से साक्षात्कार लिया तो उसने उपर्युक्त सभी बातों में हामी भड़ी। इधर परिजन तो इस बात से खुश है कि उसकी जान बच गई। किंतु निर्धन परिवार होने के कारण इलाज में उसकी क्षमता से अधिक खर्च हो गए। जिसके कारण उदासी भी है।












