Advertisement

अब बन्दरा के नए इलाके में मिले चेचक के 3 नए मरीज

-अब बन्दरा के नए इलाके में मिले चेचक के 3 नए मरीज

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के सकरी मन एपीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को चेचक के एक नए मरीज मिले हैं।
डाटा ऑपरेटर शुभम प्रसाद सिंह एवं एएनएम सुषमा कुमारी ने शनिवार को बताया कि वार्ड संख्या 9 में आज चेचक के एक मरीज मिले थे। वहीं पूर्ववर्ती मरीजों का तात्कालिक इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार है। वहीं बन्दरा सीएचसी में डॉ. दीपक सिद्धार्थ ने बताया कि पिरापुर गांव से भी दो चेचक पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे हैं।जिसमें एक बच्ची एवं एक महिला है।


उन्होंने बताया कि मरीजों को एहतियात बरतने को लेकर आवश्यक सलाह एवं दवाएं दी गई है, वहीं जो मरीज स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें भी आवश्यक परहेज को लेकर सलाह दी गयी है एवं आवश्यक दवा उपलब्ध करा दी गई।
चिकित्सक के अनुसार जिन बस्तियों में चेचक पीड़ित मरीज मिल रहे हैं।उन बस्तियों में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं साफ-सफाई के प्रति लोग लापरवाह दिख रहे हैं। जिसके कारणों से चेचक का प्रकोप सामने आ रहा है। ठंड आदि के वजहों से एक हीं कपडों का कई दिनों तक प्रयोग एवं रोजाना स्नान नहीं करना आदि भी इसके वजह बन रहे हैं।वहीं बच्चे धूल-मिट्टी में भी खेलते दिखते हैं।