Advertisement

“अन्हार घर में डिबिया” शव्द चित्र पुस्तक का हुआ लोकार्पण

“अन्हार घर में डिबिया” शव्द चित्र पुस्तक का हुआ लोकार्पण

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर

युवा साहित्यकार तथा पत्रकार सुजीत कुमार झा की 16वीं पुस्तक “अन्हार घर में डिबिया”शव्द चित्र पुस्तक का शनिवार को सीता पैलेस के सभागृह में प्रदेश सभा के सभापति राम चंद्र मंडल के प्रमुख आतिथ्य में लोकार्पण किया गया।इस अवसर उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का आइना होता है।इस पुस्तक में संघर्ष करने बाले सभी क्षेत्रों के व्यक्तित्व को रेखांकित किया गया है। जिससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा।


मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न इस लोकार्पण समारोह में जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव, पूर्व मेयर तथा तमलोपा के वरिष्ठ नेता बृषेश चंद्र लाल, साहित्यकार रेवती रमण लाल,रोशन जनकपुरी,राजीव झा, सुनील मल्लिक,बिभा ठाकुर,संजय कुमार चौधरी,अबधेश कामत,मनोहर साह, प्रमोद चौधरी,पवन ठाकुर, कृष्ण दीक्षित सहित कई लोगों ने विचार रखें।