Advertisement

अग्निपीड़ित परिवारों को मंत्री महेश्वर हजारी ने प्रदान की सहायता राशि

-अग्निपीड़ित परिवारों को मंत्री महेश्वर हजारी ने प्रदान की सहायता राशि

– मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का चेक सौंपा
– 13 अग्निपीड़ित परिवारों को 20-20 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी गई

समस्तीपुर। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के भागीरथ पंचायत स्थित मूसेपुर गांव एवं सिमरिया भिंडी गांव के अग्निपीड़ित परिवारों को आपदा अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया।

मंत्री महेश्वर हजारी ने अग्निकांड में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इन लाभुकों में

जितेंद्र दास (पिता – कृष्णा देवदास, ग्राम – सिमरिया भिंडी)

दिनेश पासवान (पिता – स्वर्गीय रामचंद्र पासवान, ग्राम – मूसेपुर)

संजीदा खातून (पति – मोहम्मद मुस्तफा, ग्राम – भागीरथपुर)

गीता देवी (पति – भाग्य नारायण साहनी, ग्राम – गंगोरा)
शामिल हैं।

इसके अलावा, अग्निकांड से प्रभावित 13 परिवारों को ₹20,000 प्रति व्यक्ति की दर से सहायता राशि प्रदान की गई। इन परिवारों में राजेश दास, सीमा देवी, कृष्णा देवी, सुमित्रा देवी, शत्रुघ्न राय, लक्ष्मण राय, रामचंद्र राय, भारत राय, अर्जुन राय, मुकेश कुमार, राजेश राय, गंगा राय, बबलू राय, और मोहन राय शामिल हैं।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर, अंचल अधिकारी कल्याणपुर सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#SamastipurNews #FireRelief #MaheshwarHajari #DisasterRelief #AgnipiritParivarSahayata