-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुसा में भव्य आयोजन, 200 से अधिक लोगों ने लिया भाग
समस्तीपुर (पुसा) | 21 जून 2025।
My Bharat, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) तथा पूसा प्रखंड प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में उच्च विद्यालय, पुसा में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 200 प्रतिभागियों — बुज़ुर्गों, युवाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन पप्पू कुमार ने किया। योगाभ्यास सत्र का नेतृत्व डॉ. मोनालिसा सिंह ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, एवं ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के माध्यम से स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) श्री रविश कुमार ‘रवि’, अंचलाधिकारी (CO) श्रीमती पल्लवी, थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, एवं मुखिया संघ अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने योग के व्यापक लाभों पर प्रकाश डाला और उपस्थित जनसमूह को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कृष्ण कुंज, मां शारदे क्लासेस, एवं गाइडेंस करियर इंस्टिट्यूट जैसे स्थानीय प्रतिष्ठानों का प्रायोजन रहा, जिनके सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “योग को जीवन में अपनाने” की शपथ ली तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण भी किया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी आयु वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
मनीष कुमार, अजय कांत भूषण, अविनाश गौरव, आलोक रंजन, नूतन कुमारी, चितरंजन शर्मा, अजय कुमार, सूरज कुमार, विजय कुमार आदि।
#InternationalYogaDay2025 #PusaSamastipur #YogaForHealth #MyBharat #योगदिवस #स्वस्थभारत #योग_से_नवचेतना #GreenIndiaCleanIndia











