Advertisement

होली मिलन समारोह में जमकर उड़े रंग – गुलाल

-होली मिलन समारोह में जमकर उड़े रंग – गुलाल

मोतिहारी:मधुबन प्रखंड अंतर्गत बाजितपुर स्थित पूर्व मुखिया मनोज चौधरी ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया । इस अवसर पर पंचायत सहित प्रखंड के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उपस्थित हो कर जमकर होली खेली।

इस दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक पर्व होली पर एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर एकता का परिचय दिया गया। साथ ही देर तक लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया। समारोह के आयोजनकर्ता मनोज चौधरी ने बताया कि होली अनेकता में एकता का प्रतीक है इस अवसर पर लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ एक दूसरे से गले मिल होली की शुभकामनाएं दी।