-स्कूलों में इंतज़ार करते रहे शिक्षक,रक्षाबंधन को लेकर क्लास नहीं आए बच्चे
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
रक्षाबंधन को लेकर भले हीं सरकार के निर्देश पर स्कूलों स्कूलें खुली थी, लेकिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति हीं नहीं थी। कई स्कूलों में बच्चे आए ही नहीं तो कई स्कूलों में बच्चों की संख्या हीं नगण्य थी। लिहाजा रक्षाबंधन के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कई स्कूलों में शिक्षकों ने बताया कि उन लोगों ने बच्चों को घर से बुलाने का प्रयास किया,लेकिन इस दौरान बच्चों के अभिभावको एवं अन्य ग्रामीणों के विरोध का सामना भी उन लोगों को करना पड़ा। वही बच्चों ने भी रक्षा बंधन को लेकर विद्यालय आने से इनकार कर दिया। लिहाजा विभिन्न विद्यालयों में शिक्षण कार्य से लेकर मध्यान भोजन तक ठप रहे। हालांकि प्रखंड के उर्दू विद्यालयों में छात्रों की कुछ उपस्थिति देखी गई।

कई शिक्षकों ने सशर्त बताया कि आमतौर पर सभी बच्चों एवं ग्रामीणों को पता है कि रक्षाबंधन जैसे किसी भी खास पर्व-त्योहारों के मौके पर सरकारी विद्यालयों में छुट्टियां रहती है। लिहाजा कहने के बावजूद लोगों को आज के दिन स्कूल खुली होने का विश्वास नहीं हो पाते हैं और ना ही बच्चे हीं विद्यालय आने को तैयार हो पाते हैं। प्रखंड के शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवनीत कुमार एवं अन्य ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर आज विद्यालयों में उपस्थित नहीं रहे। उर्दू विद्यालय में तो कुछ बच्चे थे भी, लेकिन बाकी विद्यालय में चाह कर भी बच्चे नहीं आ सके।स्कूल में बैठे शिक्षक बच्चों का इंतज़ार करते रहे गए।
















