-ससम्मान की गई डीपीओ की विदाई
पीपराकोठी डीपीओ माध्यमिक शिक्षा सह प्रभारी बीईओ नित्यम कुमार गौरव का विदाई सह सम्मान समारोह शुक्रवार को स्थानीय मॉडल स्कूल के सभागार में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी एचएम द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ, माला, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर भाऊक स्वर में उन्होंने कहा कि मुझें इस अवधि में पीपराकोठी से जो प्रेम व स्नेह मिला सायद इसे भुलाना असंभव है।

वही एचएम मनोज ठाकुर ने डीपीओ श्री गौरव के साथ बिताये अनुभव का वर्णन करते हुए उनकी सराहना किया। गौरतलब हो कि श्री गौरव ने शिक्षा विभाग के आदेश पर अपने बीईओ का प्रभार बीपीआरओ स्वेता सुमन को दिया है। मौके पर मुख्य रूप से मनोज ठाकुर, पंकज कुमार शर्मा, फैयाज आलम, शैलेंद्र कुमार, चतुर्भुज बैठा, राजेश सिंह, गणेश पासवान, रुमित रौशन, राजेश कुमार सिन्हा, नागेन्द्र प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, अरविंद कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह, रमाकांत यादव, चन्द्रभूषण, राजवंशी राम, महेश राम, बबिता यादव आदि मौजूद थे।












