Advertisement

सर्वदलीय बैठक में उठा विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई का मुद्दा, कांग्रेस बोली- सरकार कर रही ED-CBI का दुरुपयोग

-सर्वदलीय बैठक में उठा विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई का मुद्दा, कांग्रेस बोली- सरकार कर रही ED-CBI का दुरुपयोग

नई दिल्ली।संवाददाता।

बजट सत्र से पहले आज संसद में सर्वदलीय बैठक हुई। इस सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और अन्य दलों के नेताओं ने शिरकत की।
संसद के बजट सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक दिल्ली के संसद पुस्तकालय भवन में हुई।कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने असम में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा पर हुए हिंसक हमले और राज्य सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का मुद्दा उठाया।
प्रमोद तिवारी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने हेमंत सोरेन, लालू प्रसाद समेत विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग का भी जिक्र किया।

प्रल्हाद जोशी से मिले TMC नेता:

बता दें कि बैठक से पहले टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और सुखेंदु शेखर ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।
31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 9 फरवरी को समाप्त होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी।