Advertisement

समाजहित में 6 सूत्री मांगों को लेकर गायघाट में भूख हड़ताल

-समाजहित में 6 सूत्री मांगों को लेकर गायघाट में भूख हड़ताल

गायघाट। गायघाट सामाजिक मंच (रजि.) की ओर से सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित किया गया। इस आंदोलन का उद्देश्य क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना था। मंच ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, जिनमें प्रमुख रूप से विद्यालय तक सड़क और पुलिया निर्माण, पीएम आवास योजना का लाभ निर्धनों को, पेंशन राशि में बढ़ोतरी, नल-जल योजना में पारदर्शिता, मनरेगा मजदूरी में वृद्धि, और वर्षों से लंबित धवौली ब्रह्मोतरा घाट पर पुल निर्माण शामिल हैं।

मुख्य मांगे इस प्रकार थीं:

1. शिवदाहा पंचायत के महेशवाड़ा गांव में मध्य विद्यालय तक सड़क और पुलिया का शीघ्र निर्माण।

2. प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूरतमंद एवं गरीबों को प्राथमिकता से दिया जाए।

3. बुजुर्ग, विधवा और विकलांग पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह किया जाए।

4. नल-जल योजना के अंतर्गत शेष घरों में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए एवं टंकियों की गुणवत्ता की जांच हो।

5. मनरेगा मजदूरी ₹400 प्रति दिन की जाए, जिससे वास्तविक मजदूरों से कार्य लिया जा सके।

6. धवौली ब्रह्मोतरा घाट पर वर्षों से लंबित पुल निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए।

भूख हड़ताल में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु सिंह ‘राजपूत’, श्री शंभू सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राममूर्ति ठाकुर, विकास कुमार, पंकज कुंवर, प्रिंस कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह, राजा कुमार, मनोज कुमार सिंह, परमानंद सिंह, डॉ. राघवेंद्र कुमार, मुकेश महतो, जयप्रकाश कुंवर, सुजीत राय, रत्नेश यादव, कृष्ण कुमार, श्रीमती शिव दुलारी देवी, पार्वती देवी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

#गायघाट_भूखहड़ताल #सामाजिकआंदोलन #जनसमस्याएं #PMAYमांग #मनरेगा #नलजलयोजना #धवौलीपुल #बिहारखबर