Advertisement

सकरी मन में बाबा केवल महराज की पूजा धूमधाम से संपन्न

-सकरी मन में बाबा केवल महराज की पूजा धूमधाम से संपन्न

-सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

मुजफ्फरपुर। बंदरा प्रखंड के सकरी मन स्थित बाबा अमरसिंह स्थान पर सोमवार को बाबा केवल महराज की पूजा श्रद्धा-भक्ति माहौल में धूमधाम के साथ मानर बाजन के बीच संपन्न हुई। आयोजन की शुरुआत रविवार को कलश स्थापना एवं नेवतन पूजा के साथ हुई थी, जिसके बाद आज सोमवार को मुख्य पूजा विधिपूर्वक आयोजित की गई।

सुबह से ही श्रद्धालु बाबा अमरसिंह को दूध व गेरूआ आदि अर्पित करने उमड़ पड़े। इस दौरान मां कमला की खोईंच भरकर विधिपूर्वक पूजा की गई और सुख-समृद्धि की कामना की गई।

जिन भक्तों की मन्नतें पूरी हुई थीं, उन्होंने परंपरा अनुसार लगभग छह दर्जन से ज्यादा बकरों की बलि अर्पित की। आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा पिछले कई दशकों से अनवरत चलती आ रही है।

इस अवसर पर एक भव्य मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए।पूजन एवं मेला को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में मुन्नी बैंगरी पंचायत के उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां, पूर्व मुखिया राजेंद्र सहनी, बैजू सहनी, नारायण सहनी, जयकिशन सहनी, त्रिभुवन सहनी, गोविंद सहनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु आदि उपस्थित थे।