-शंकर महादेवन की आवाज में ‘जय गणेश’ ने मचाई धूम, कौशल किशोर के भावपूर्ण बोल लोगों के दिलों को छू रहे
पटना/मोतिहारी(दीपक तिवारी)। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर रिलीज हुआ कौशल किशोर द्वारा लिखा और शंकर महादेवन की आवाज में गाया गया नया गीत ‘जय गणेश’ इन दिनों लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह गीत सूफीस्कोर (Sufiscore) म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया है।

भावनात्मक और इंडी-स्टाइल अंदाज में तैयार किए गए इस गीत के बोल श्रोताओं को खासा प्रभावित कर रहे हैं। गीतकार कौशल किशोर ने समय, भावनाओं और जीवन के अनुभवों को बेहद खूबसूरती से शब्दों में पिरोया है। गीत की पंक्तियां लोगों के दिलों को छू रही हैं और सोशल मीडिया पर रील्स व शॉर्ट्स के जरिए भी इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
गीत की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसका ‘सोल वर्जन’ (Soul Version) भी रिलीज किया गया है, जिसे श्रोताओं का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बताया जा रहा है कि यह गीत यूट्यूब, स्पॉटिफाई और जियोसावन जैसे प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
कौशल किशोर के भावपूर्ण शब्दों और शंकर महादेवन की प्रभावशाली आवाज ने ‘जय गणेश’ को खास बना दिया है। गणेश चतुर्थी के माहौल में भक्ति और भावनाओं से जुड़ा यह गीत संगीत प्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहा है।
















