Advertisement

मोकामा के नदवां में अनंत सिंह के आवास पर उमड़ी भारी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम; लाखों लोगों के पहुंचने का दावा

-मोकामा के नदवां में अनंत सिंह के आवास पर उमड़ी भारी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम; लाखों लोगों के पहुंचने का दावा

मोकामा । बिहार के मोकामा स्थित नदवां में पूर्व विधायक अनंत सिंह के आवास पर भारी भीड़ उमड़ने से इलाके में अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। अनंत सिंह से मिलने और उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। दूर-दराज के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने के कारण नदवां की सड़कें भीड़ से पट गईं।
बताया जा रहा है कि अनंत सिंह के आवास पर करीब 7 से 8 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, भीड़ की इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लोगों की भारी भीड़ के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अनंत सिंह के आवास पर उमड़ी भीड़ को देखकर स्थानीय लोग भी हैरान नजर आए। सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की बात कही जा रही है। पूरे इलाके में काफी चहल-पहल बनी रही।
नदवां में उमड़ी इस भारी भीड़ और सड़क जाम की चर्चा अब इलाके से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है। हालांकि, वास्तविक भीड़ का आंकड़ा प्रशासनिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।