Advertisement

मुजफ्फरपुर में मुखिया पति और युवक के बीच मारपीट, कमर में पिस्टल दिखने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

–मुजफ्फरपुर में मुखिया पति और युवक के बीच मारपीट, कमर में पिस्टल दिखने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर। जिले के कथैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पगहिया पंचायत में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पंचायत की मुखिया के पति और एक अन्य युवक के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान मुखिया पति की कमर में पिस्टल दिखाई देने की बात सामने आई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान मुखिया पति के कमर में हथियार नजर आने से ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।


सूचना मिलते ही कथैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। हथियार के लाइसेंस और उसके इस्तेमाल को लेकर भी जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट की घटना की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।