Advertisement

मार्च और जुलाई में की गई थी संसद भवन की कार्यवाही की रेकी, हुआ बड़ा खुलासा

-मार्च और जुलाई में की गई थी संसद भवन की कार्यवाही की रेकी, हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली।सम्वाददाता।

संसद की सुरक्षा में बुधवार को हुई चूक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जांच में सामने आ रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए संसद भवन की दो बार रेकी की गई थी।

संसद भवन की रेकी सागर और मनोरंजन ने इसी साल के मार्च और जुलाई महीने में की थी। पहली बार वह अंदर जाने में कामयाब नहीं हो सके थे तो दूसरी बार गए।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार सागर और मनोरंजन मार्च और जुलाई में संसद भवन की कार्यवाही की रेकी करने पहुंचे थे। इन दोनों ने पुरानी संसद की कार्यवाही की रेकी की थी। जुलाई में सागर शर्मा संसद भवन के पास आया था लेकिन अंदर नहीं घुस पाया था।
हालांकि मनोरंजन जब मार्च में आया था तब वह पास के जरिए संसद भवन के अंदर चला गया था। उसने कार्यवाही को देखकर सब चीज को समझ लिया था। यह उसकी रेकी थी।