-महाशिवरात्रि पर सकरी मन बाबा जीवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में अखंड हवन के साथ अष्टयाम यज्ञ शुरु
बन्दरा। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सकरी मन बाबा जीवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। मंगलवार की सुबह सुंदरकांड पाठ के साथ 24 घंटे के अखंड हवन के साथ अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत की गयी। ‘काली-दुर्गे-राधेश्याम, गौरी-शंकर-सीताराम..’के संगीतमय मंत्रोच्चार से पूजा पंडाल सहित पूरा गांव गुंजायमान हो रहा है।
उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर किया जाता है। इस बार भी श्रद्धालु भक्ति भाव से शिव नाम धुन में लीन हैं।

आकर्षक होगा भव्य झांकी और शिव विवाह महोत्सव:
बुधवार को महादेव, देवी-देवताओं और भूत-प्रेतों की भव्य झांकी निकाली जाएगी, जो आसपास के गांवों में भ्रमण करेगी। इसके बाद रात्रि में जाने-माने कलाकारों द्वारा शिव विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।
भक्ति में डूबा माहौल:
अष्टायम महायज्ञ के दौरान “जय काली दुर्गे, राधेश्याम, गौरीशंकर, सीताराम” के भजन से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय बना रहा।
इस पावन अवसर पर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य रंजीत सहनी, जितेंद्र सहनी, राजेश मंडल, प्रभात कुमार ठाकुर, भोली कार्जी, राजेश कुमार, रमोज सहनी, कन्हाई कुमार सहित कई श्रद्धालु आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।
#महाशिवरात्रि #शिवभक्ति #अखंडहवन #शिवविवाह #धार्मिकआयोजन #झांकी #सकरीमनमंदिर











