Advertisement

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वियतनाम के लिए रवाना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

-महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वियतनाम के लिए रवाना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

 

नई दिल्ली।एजेंसी।

G20 शिखर सम्मेलन का आज आखिरी दिन रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन रविवार सुबह यहां महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वियतनाम के लिए रवाना हो गए है।

10 सितंबर को दुनिया के सभी शीर्ष नेता दिल्ली से रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक, शिखर सम्मेलन के बाद विदेशी प्रतिनिधियों को विदा करने के लिए केंद्र ने केंद्रीय राज्यों के मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विदेश सचिव की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।

आज दिल्ली से रवाना हुए ये देश:

संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, बांग्लादेश, मिस्र, चीन, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, तुर्की, जापान, इटली, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, कनाडा और सिंगापुर सहित देशों के राष्ट्राध्यक्ष रविवार को दिल्ली से प्रस्थान कर गए। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 10 बजकर 20 मिनट पर सुबह भारत से प्रस्थान होंगे और MoS राजीव चन्द्रशेखर उन्हें विदा करेंगे।

10 सितंबर को वियतनाम होंगे बाइडन:

जी-20 समिट में शामिल होने के बाद 10 सितंबर को बाइडन हनोई, वियतनाम का दौरा करेंगे। वियतनाम में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के एक बयान के अनुसार, हनोई में रहते हुए, महासचिव गुयेन फु ट्रोंग और अन्य प्रमुख नेताओं से मिलेंगे।

पीएम मोदी से हुई 50 मिनट तक बातचीत:

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन पहली बार भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की। यह बातचीत लगभग 50 मिनट तक चली। इस दौरान पीएम मोदी और बाइडन ने भारत द्वारा 31 ड्रोन की खरीद और जेट इंजन के संयुक्त विकास में आगे बढ़ने का स्वागत करते हुए द्विपक्षीय प्रमुख रक्षा साझेदारी को ‘गहरा और विविधतापूर्ण’ करने की कसम खाई।