-भीषण सड़क हादसे में नवविवाहिता समेत चार की मौत, तीन गंभीर
-वैशाली के जंदाहा में दर्दनाक दुर्घटना, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी
पटना। वैशाली जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। जंदाहा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर महिसौर थाना क्षेत्र के पनसलवा चौक के समीप मंगलवार तड़के करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें नवविवाहिता दुल्हन समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वालों के रूप में की गई है।
घायलों को पहले हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पटना PMCH रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
#VaishaliAccident #BiharNews #RoadAccident #Jandaha #SadNews #BreakingNews #WeddingTragedy #PMCH











