Advertisement

भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में बनाया नया इंफ्रास्ट्रक्चर

-भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में बनाया नया इंफ्रास्ट्रक्चर : -यहां 450 टैंक और 22 हजार सैनिकों के रहने की जगह

नयी दिल्ली ।संवाददाता।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पैंगोंग सो झील के पास चीन के आक्रामक मूवमेंट का जवाब देने के लिए भारतीय सेना के इंजीनियरिंग कोर ने पूर्वी लद्दाख में नए लैंडिंग क्राफ्ट तैनात किए हैं। इससे भारतीय सेना की गश्त लगाने की क्षमताएं बढ़ जाएंगी। इसके साथ ही सैनिकों और साजो-सामान में भी बढ़ोतरी की है। यह असॉल्ट क्राफ्ट एक बार में 35 सैनिकों को ले जा सकता है।


दो साल में तैयार किया स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर सूत्रों ने बताया कि पिछले दो साल में 22 हजार सैनिकों के असेट्स और 450 असॉल्ट व्हीकल्स/गन के लिए स्टोरेज बनाए गए हैं। मौजूदा प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के साथ अब फोकस इस बात पर भी है कि इस मौसम में हम ऐसे स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार कर लें जिससे हमारी सेना हर समय अपनी रक्षा के लिए तैयार रह सके।