-बिहार के मधुबनी की दो बेटी नेपाल में बनी विधायक
जनकपुरधाम /मधुुुकर।
बिहार के मधुबनी जिला की दो वेटी नेपाल के मधेश प्रदेश में बिधायक वनकर बिहार का गौरव बढ़ाया है। महोतरी जिला दो ख से सुरीता साह दुसरी बार बिधायक वनी है। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का सत्ता पक्ष नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन होने के कारण उसको टिकट नहीं दिया। नेपाली कांग्रेस ने इस निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार उतारा था लेकिन सुरीता साह ने हार नहीं मानी और बागी वन कर चुनाव लड़ीऔर सफलता हासिल की है। सुरीता साह शुरू में सांसद वनी थी तथा नेपाल सरकार में संचार राज्यमंत्री भी बनी थी। इनका मायके मधुबनी शहर के राउत पट्टी में हैं।

किरण साह का मायके खुटौना बाजार में हैं। स्व. सुरेश साह शिक्षक की पुत्री किरण साह मैट्रिक नवोदय विद्यालय मधुवनी से अच्छे अंक से पास की है। लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद वे अपने ससुराल राजविराज मेंही वकालत कर रही है। किरण साह जनता समाजवादी पार्टी से समानुपातिक से विधायक बनी है।












