-बिहार के कटिहार में युवक की गोली मारकर हत्या
संवाददाता।कटिहार।
कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।थाना क्षेत्र के पवई पंचायत अंतर्गत धोबी घाट के पास की ये घटना है। मृतक की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के पवइ पंचायत के वार्ड संख्या 13 ग्राम निवासी अखिलेश यादव उर्फ घोलू कुमार (उम्र 35 वर्ष ) के रूप में हुई है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आयी है. पुलिस की छानबीन जारी है।वहीं आपसी रंजिश में हत्या की चर्चा भी हो रही है।

मृतक के परिजनों को जब शव बरामद होने की जानकारी मिली तो वो भी घटनास्थल पर पहुंच गए, और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई.। घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।वरीय पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी गयी।वहीं घटना की सूचना मिलते ही कटिहार के एसपी वैभव शर्मा, सदर एसडीपीओ (टू)धर्मेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार भी सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के तह तक जाने के लिए सभी बिंदुओं पर जांच शुरू की गयी।











