-आशा वर्करों ने घर-घर सर्वे शुरू किया
बन्दरा। दीपक।
प्रखण्ड क्षेत्र में आशा वर्करों ने घर-घर सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।सर्वे के लिए आशा वर्करों को विभागीय स्तर पर टास्क दिए गए हैं।जिसको लेकर विभिन्न संदर्भित बिंदुओं पर सर्वे की जा रही है।

सीएचसी प्रभारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया की क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं एवं जीरो से 5 साल के बच्चों के सर्वे को लेकर निर्देशित किया गया। वहीं उनके कार्य क्षेत्र में बच्चों में टीकाकरण की क्या स्थिति है।किन्हें कब, कौन सी टिका लगनी है। इसकी अपडेट डाटा मांगी गई है। वहीं ऑनलाइन फॉर्म में 30 साल तक के लोगों एवं 30 साल से ऊपर के लोगों की अलग-अलग सूची सौंपने को लेकर निर्देश दिया गया है।सम्बंधित लोग के मोबाइल नम्बर एवं आधार कार्ड भी सर्वे पुस्तिका में अंकित करना है।















