-चंपारण के लाल ने किया कमाल
सम्वाददाता। पटना/चंपारण।
67बीपीएससी के अंतिम परिणाम घोषित हो गया है,जिसमें बिहार केे पश्चिमी चंपारण के लाल ने कमाल किया है। चंपारण के लाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया है।

चंपारण जिले के मैनाटांड थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव के लक्ष्मण प्रसाद के पुत्र मुकेश प्रसाद ने 110 वी रैंक प्राप्त कर
“सहायक योजना पदाधिकारी” का पद प्राप्त किया है। मुकेश की सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
पिता लक्ष्मण प्रसाद और माता लक्ष्मी देवी ने कठोर संघर्ष कर पुत्र को अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।मुकेश अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षकों और अपने दोस्तों(रवीश कुमार,अमित सिंह,चंदन कुमार) को दिया है।वही डीएसपी सुनील पांडेय,सीडीपीओ सोहेल अहमद मार्गदर्शक रहे।मुकेश अब आईएएस बनाना चाहते है।












