-पताही पुलिस ने पिता-पुत्र व दो महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा
पताही।सम्वाददाता।
पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर शनिवार की रात भारी मात्रा में चुलाई शराब के साथ पिता-पुत्र व दो महिला सहित चार तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि एसएलटीएफ टीम के साथ शराब तस्करी के विरुद्ध छापेमारी की गई। जिसमें परसौनी कपूर गांव से किशोर पासवान व उसके पुत्र राजू पासवान को 36 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पंचगछिया गांव से प्रेम शिला देवी को 5 लीटर तथा महमादा गांव से कौशल्या देवी को दो लीटर चुलाई शराब के साथ सभी तस्कर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया। छापेमारी में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, दरोगा संजय चौधरी, एएसआई अजीत कुमार गुप्ता आदि एसएलटीएफ पुलिस बल शामिल थे। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी हालत में अवैध शराब की ब्रिकी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस हमेशा सतर्क है।
















