-शांति स्तम्भ का शिलान्यास
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
जानकी नवमी के अवसर पर मुजेलिया स्थित ब्रह्मकुमारी ऊं शांति मिथिला बाटिका में शांति स्तम्भ का शिलान्यास प्रदेश सांसद रामाशीष यादव, ब्रह्मा कुमारी राज योग सेवा केन्द्र का प्रमुख ब्रह्म कुमारी श्रृजना बहन, कमला दीदी,ब्रह्म कुमार जगदीश भाई तथा ईश्वरीय विश्वविद्यालय का जागेश्वर यादव ने संयुक्त रूप से किया। मिथिला वाटिका में निर्मित होने वाला शांति स्तम्भ 25फीट उंचाई,15फीट चौड़ाईका होगा इसके निर्माण पर 12लाख खर्च होने अनुमान है। उपरोक्त जानकारी ब्रह्म कुमार जगदीश भाई नेदी है।












