Advertisement

तेज रफ्तार ट्रक ने क्रेन के चालक और खलासी को रौंदा, मौके पर हुई मौत

चंपारण की खबर::

तेज रफ्तार ट्रक ने क्रेन के चालक और खलासी को रौंदा, मौके पर हुई मौत

– हादसे के बाद पोल से टकराया ट्रक

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के कोटवा थाना क्षेत्र स्थित बेलवा चौक पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने क्रेन के चालक-को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के इराबाज आलम और पंडितपुर के पृथ्वीराज के रूप में हुई है।घटना की शुरुआत एक दूध से भरी गाड़ी के सड़क किनारे पलटने से हुई। जहां इस गाड़ी को उठाने के लिए क्रेन बुलाई गई थी, लेकिन क्रेन में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से वह बंगरा चौक के पास रुक गई। जहां चालक और उप चालक दोनों क्रेन से उतरकर इसे सुधारने लगे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया।

टक्कर के बाद ट्रक बिजली के पोल से जा टकराया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोटवा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुर्घटना के कारण एनएच-27 पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में खत्म कराया।

– जांच में जुटी पुलिस

कोटवा थानाध्यक्ष राज रूप राय ने बताया कि सूचना मिला की एक ट्रक की ठोकर से क्रेन के चालक और उप चालक की मौत हो गई है, मौक़े पर पहुंचकर शव को क़ब्ज़े में ले आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।