Advertisement

टर्निंग पर दुर्घटना की आशंका खत्म करने को विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने किया सफाई अभियान

-टर्निंग पर दुर्घटना की आशंका खत्म करने को विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने किया सफाई अभियान

कटरा (मुजफ्फरपुर)।
चामुंडा स्थान से धनौर जाने वाली सड़क पर पोखर के पास स्थित टर्निंग पर घने जंगल के कारण आमने-सामने से आने वाले वाहनों की टक्कर की संभावना बनी रहती थी। दुर्घटना की इस आशंका को खत्म करने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कटरा प्रखंड अध्यक्ष नीतीश उर्फ़ गोपाल ठाकुर, मंत्री सुधांशु कुमार, संयोजक आलोक, सुरक्षा प्रमुख आशुतोष कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे सड़क सुरक्षा के लिए सराहनीय कदम बताया।