Advertisement

जिलाधिकारी ने कचरा प्लांट का किया औचक निरीक्षण, नियमित चालू रखने का दिया निर्देश

चंपारण की खबर::
-जिलाधिकारी ने कचरा प्लांट का किया औचक निरीक्षण, नियमित चालू रखने का दिया निर्देश

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र के जमला में अवस्थित कचरा प्रोसेसिंग प्लांट (प्लास्टिक टु फर्नेंस आयल) का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान
प्लांट में अवस्थित कन्वीनर बेल्ट /कंपोज्ड मशीन के बारे में संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि ने कार्य प्रणाली से अवगत। जिसके बाद डीएम ने प्लांट को नियमित चालू रखने का निर्देश दिया। साथ ही इस कार्य का सतत पर्यवेक्षण करने का निर्देश नगर प्रबंधक एवं नगर आयुक्त को दिया।
इस अवसर पर महापौर प्रीति कुमारी ,सहायक समाहर्ता, नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, नगर निगम कर्मी एवं प्लांट के संचालक मौजूद थे।