-जनता के दरबार में प्राप्त 40 आवेदन के समस्याओं की हुई सुनवाई, डीएम ने दिए निर्देश
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आज आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से समस्याओं के निदान को लेकर आवेदन आए।
जिला प्रशासन ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 40 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) मो.शिबगतुल्लाह, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण ने उपस्थित होकर प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार से ही फोन करके मामले के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा ।
आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।











