-जदयू अल्पसंख्यक विकास यात्रा का आगमन
-पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
-स्वागत सभा आयोजित
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
जदयू अल्पसंख्यक विकास यात्रा का आगमन बंदरा प्रखंड के छपड़ा हॉस्पिटल मैदान में हुआ। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रभारी मेजर इकबाल हसन ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व को मुसलमान भाई स्वीकार कर चुके हैं। इस बार बिहार के मुसलमान किसी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। नीतीश कुमार ने जितना काम मुस्लिम भाइयों के लिए किया उतना काम देश के किसी राजनेता ने नहीं किया है।

संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि लालू यादव के 15 वर्षों के शासन में मुसलमानों को सिर्फ लॉलीपॉप थमाया गया जबकि नीतीश कुमार ने मुसलमान समुदाय सहित तमाम दलित पिछड़ों की दिशा और दशा बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2025 में पुनः नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करने वाले नेताओं मे प्रदेश सचिव शब्बीर अहमद पप्पु, इरफान अहमद दिलकश, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शौकत अली, प्रभात किरण, मो इफ्तेखार आलम, मुखिया मो सत्तार अंसारी, मो अलाउद्दीन, जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, मनोज झा, राम नरेश साह, मो नसीर, मो निजाम, जुम्मन शेख आदि प्रमुख थे।
इस अवसर पर राजद छोड़कर दर्जनों नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मो अलाउद्दीन, मो जुम्मन शेख, मो नसीर, मो निजाम, मो तैयब, मो आबिद, मो अख्तर, मो हैदर, मो गुल्लू, मो जाकिर आदि प्रमुख थे।












