-गायघाट सामाजिक मंच की बैठक में हिमांशु सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष मनोनीत
-8 अप्रैल को भूख हड़ताल की रणनीति तय
मुजफ्फरपुर। अखाड़ाघाट स्थित दृष्टि ट्यूटोरियल इंस्टिट्यूट में रविवार को गायघाट सामाजिक मंच की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर श्री हिमांशु सिंह राजपूत को सर्वसम्मति से मंच का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि श्री गुड्डू यादव को प्रधान महासचिव के पद पर चयनित किया गया।
बैठक में आगामी 8 अप्रैल को बंदरा प्रखंड मुख्यालय पर प्रस्तावित एक दिवसीय भूख हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान बंदरा क्षेत्र की पांच प्रमुख मांगों पर पुनर्विचार करते हुए उन्हें नया रूप दिया गया, जिसे लेकर भूख हड़ताल का आयोजन किया जाएगा।

इस अहम बैठक में मंच के मुख्य सलाहकार श्री राजीव रंजन, नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह राजपूत, प्रधान महासचिव गुड्डू यादव, रामनरेश सिंह, कैलाश सिंह, श्री संजीव कुमार ‘संजू’, अनिल कुमार सिंह सहित कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
चर्चा के दौरान मंच को और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावशाली स्वरूप देने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।











