-गायघाट में बाढ़ प्रभावित पंचायतों की समस्याओं को लेकर सीओ से मिले जदयू नेता
दीपक कुमार/ गायघाट
प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित स्थलीय निरीक्षण कर राहत व बचाव कार्य तेज करने की मांग
गायघाट। प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाढ़ की स्थिति और प्रभावित पंचायतों में उत्पन्न गंभीर समस्याओं को लेकर जदयू नेताओं ने बुधवार को अंचलाधिकारी पुष्प राज से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रसन्नजीत कुमार भोला एवं जदयू मुजफ्फरपुर जिला महासचिव प्रशांत कुमार ठाकुर ने प्रभावित पंचायतों की वर्तमान जमीनी स्थिति से अंचलाधिकारी को अवगत कराया।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों को हो रही परेशानियों, आवागमन, जलजमाव सहित अन्य समस्याओं की जानकारी दी।
जदयू नेताओं ने अंचलाधिकारी से प्रभावित पंचायतों का त्वरित स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा करने का आग्रह किया, ताकि जमीनी स्तर पर स्थिति का सही आकलन कर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य को गति दी जा सके।
नेताओं ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखते हुए जरूरतमंद लोगों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाने की दिशा में त्वरित पहल करनी चाहिए।












