-खेलों मोतिहारी में युवा बढ़ -चढ़कर हिस्सा ले रहे है : दिव्यांशु भारद्वाज
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
कौशिक फाउंडेशन और *खेलो मोतिहारी के संयोजक दिव्यांशु भारद्वाज के द्वारा पहली बार एक साथ कई खेलों का आयोजन
मोतिहारी जिले के विभिन्न खेल के मैदान पर किया जा रहा है। विगत दिनों विधिवत उद्घाटन के बाद विभिन्न खेल जैसे, क्रिकेट,कबड्डी,कुश्ती, बैडमिंटन और शतरंज की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें आज खेलो मोतिहारी के संयोजक और पटना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने सभी मैदानों पर जाकर जितने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहना कर और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। और पत्रकारों से बात करते हुए कहा की जिस तरह से मोतिहारी जिले के युवा खेलों मोतिहारी में बढ़- चढ़कर भाग ले रहे है। और हमारा जो प्रयास था की सोशल मीडिया की तरफ आकर्षित हो रहे हैं युवाओं को । खेलो महाकुंभ कार्यक्रम के माध्यम से उनमें खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ाने का। अब जिले के युवाओं के बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेने से सफल और सकारात्मक वातावरण होता दिख रहा है।
ढेकहा मैंदान पर भी 2 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें सौरभ इलेवन बनाम पैंथर इलेवन के बीच खेला गया जिसमें पैंथर इलेवन 8 विकेट खोकर 107 रन बनाया और सौरभ इलेवन 6 विकेट खोकर 98 रन बना सके और 9 रन से मैच हार गए। दुसरा मैच मनोहर इलेवन बनाम नितेश इलेवन के बीच खेला गया। नितेश इलेवन 5 विकेट खोकर 131 रन बनाएं वही मनोहर इलेवन 7 विकेट खोकर 108 रन बना कर आल आउट हो गई। और नितेश इलेवन 23 रन से मैच को जीत गई।
वही पिपरा कोठी ग्राउंड पर भी मैच का आयोजन किया गया। जिसमें आदित्य इलेवन बनाम गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के बीच खेला गया। आदित्य इलेवन 5 विकेट खोकर 93 रन बनाया और गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज 6 विकेट खोकर 68 रन बनाकर आदित्य इलेवन से 26 रन मैच हार गई । नेहरू स्टेडियम में भी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें पहला मैच आनंद इलेवन और अनमोल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। आनंद इलेवन 10 ओवर में 188 रन बनाएं। अनमोल क्रिकेट अकादमी 10 ओवर में 104 रन बना कर आल आउट हो गई और 84 रन से मैच को हार गई। दुसरे मैच में आनंद इलेवन बनाम पुष्पेंद्र इलेवन के बीच खेला गया। आनंद इलेवन 10 ओवर में 172 रन बनाए और पुष्पेंद्र इलेवन नें 10 ओवर में 98 रन बनाकर 74 रन से मैच हार गई।
वही नरसिंह बाबा मैदान में कबड्डी, वालीबाल, और कुश्ती खेल का एक साथ आयोजन किया गया। जिसमें वॉलीबॉल में रघुनाथपुर डेविल्स बनाम बेलवनवा मोतिहारी के बीच खेला गया। और बेलवनवा मोतिहारी ने 2-0 से मैच को जीत लिया। दूसरे मैच डेंजर क्लब बनाम ब्रावो एथलेटिक्स के बीच खेला गया जिसमें डेंजर क्लब ने 2-1 से मैच को जीत लिया।
कबड्डी में एम. एस. बनाम एल.एनडी कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें एल.एन.डी कॉलेज 2 पॉइंटस से मैच जीत गई। दूसरा मैच नवरंगिया कबड्डी बनाम बगहा कबड्डी के बीच खेला गया। नौरंगिया ने 19 पॉइंट से मैच हो जीत लिया।

तीसरा मुकाबला ब्रावो एथलीट्स बनाम भस्मासुर के बीच में खेला गया ब्रावो एथलीट्स ने 21 पॉइंट से मैच को जीत लिया। चौथा मैच लायंस क्लब बनाम भस्मासुर क्लब के बीच खेला गया लायंस क्लब ने 19 पॉइंट से मैच को जीत लिया। पांचवा मैच एल. एन डी कॉलेज बनाम बड़हिया कबड्डी क्लब के बीच खेला गया जिसमें बढ़िया कबड्डी में 3 पॉइंट से मैच को जीत लिया। छठा मैच वीर छपरा बनाम ब्रावो क्लब के बीच में खेला गया जिसमें ब्रावो क्लब 29 पॉइंट से मैच को जीत लिया। सातवां मैच में पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाम भस्मासुर के बीच खेला गया जिसमें पॉलिटेक्निक कॉलेज 12 पॉइंट से मैच को जीत लिया। आठवां मुकाबला दिनकर कबड्डी बनाम सुनामी फाइटर के बीच खेला गया जिसमें सुनामी को वाक ओवर से मैच को जीत गया। नवमा मुकाबला इंजीनियरिंग कॉलेज बनाम वीर छपरा कबड्डी क्लब के बीच खेला गया जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज 12 पॉइंट से मैच को जीत लिया। दशमा मुकाबला भस्मासुर बनाम बतरौलिया देकहा के के बीच खेला गया बतरौलिया देकहा 19 पॉइंट से मैच को जीत लिया।
कुश्ती मैच के पहले मुकाबले में अभिषेक और उदित में उदित कुमार वायफॉल से मैच को जीत गए।
दूसरा मैच मनखुश और इबरान आलम के बीच खेला गया। इबारन आलम नें 4-0 से मैच को जीत गया। तीसरे मैच में प्रदीप और विशाल के बीच मुकाबले में प्रदीप 12- 2 से मैच को जीत गए। चौथे मैच में राजकुमार और करण चौधरी के बीच खेला गया राजकुमार नें 7 – 4 से बाय फॉल से जीत गया। पाँचवा मैच सचिन कुमार और सूरज सिंह के बीच खेला गया। सूरज सिंह 4-0 बाय फॉल से मैच जीत गए। छठा मैच प्रदीप और उदित के बीच खेला गया जिसमें प्रदीप बाय फॉल से मैच को जीत गए।
सेमी फाइनल के मुकाबले में राजकुमार और मंखुश के बीच खेला गया मंखुश वाय फॉल से मैच को जीत गए।
कुश्ती के फाइनल मुकाबला 65 किलोग्राम और 80 किलोग्राम में प्रदीप और मंखुश के बीच खेला गया। जिसमें प्रदीप 10- 0 से मैच को जीत गया। कुश्ती के तीसरे स्थान के मुकाबले में राजकुमार उदित के बीच खेला गया । जिसमें उदित 13- 11 से मैच को जीत गया।
कुश्ती के 100 किलोग्राम मुकाबले में पहले स्थान पर रोशन कुमार ने सूरज कुमार को 10- 0 से हरा दिया। दूसरे स्थान पर सूरज कुमार रहे। और तीसरे स्थान पर सचिन कुमार ने जीत दर्ज की जो सूरज को बाय फॉल 4-0 से हराया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र प्रसाद, चिकित्सा डॉक्टर धीरज शर्मा, जदयू नौतन विधानसभा प्रभारी बबन कुशवाहा, भाजपा मंडल महामंत्री निखिल कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सगीर अहमद, रामविनोद सिंह, संजय सिंह कमलेश सिंह,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीतीश पटेल, सिद्धांत पटेल, श्रृंजय सिंह, शिवेंद्र कुमार,विवेक सिंह, विवेक तिवारी, श्रीकांत कुमार, पंकज, निहाल, मोलू कुमार,विवेक तिवारी, अमन,सारथी उपस्थित रहे ।
ढेकहा मैदान में सनी सिंह,आकश,ध्रुव पार्थ,सारथी पिपराकोठी मैदान में अखिलेश्वर मिश्रा,गौरव चंद्रवंशी आशीष कुमार,रविंदर कुमार,
नेहरू स्टेडियम में नमन सिंह,इफ़्तेखर अहमद,रोहित सिंह,अमन,सोनू कुमार कुमार सौरभ,अभिषेक साह
लूंबनी भवन मे अमन कश्यप, मुकुल कुमार उपस्थित रहे।












