-कृषि ज्ञान वाहन के माध्यम से देखा गया लाइव कार्यक्रम
समस्तीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र तुर्की में सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के तहत किसान सम्मान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के 500 से अधिक किसान उपस्थित हुए।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ राजभूषण चौधरी मंत्री जल शक्ति भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि केदार प्रसाद गुप्ता मंत्री पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार ने किसानों को संबोधित किया और कहा कि सरकार ने प्राथमिकता किसान एवं महिला को दी है।

महिलाएं सक्षम होगी तो देश मजबूत होगा किसान की आमदनी दोगुनी किस प्रकार करें इसको लेकर लगातार योजनाएं तैयार की जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा कि सहयोग से संचालित कृषि ज्ञान वाहन के द्वारा सीधा प्रसारण करके किसानों को जागरूक किया एवं किसानों को परंपरागत कृषि, फल, सब्जी, फुल, मशरूम और अन्य लाभदायक फसलों के उत्पादन की जानकारी दी गई। केवीके, तुर्की के प्रमुख डॉ. एम.एल मीणा ने चतुर्थ कृषि रोड मैप के विभिन्न आयामों की जानकारी दी एवं वहां पर मौजूद केवीके के वैज्ञानिकों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।











