Advertisement

कांवड़िए के वेश में चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह का सरगना सहित 7 गिरफ्तार

-कांवड़िए के वेश में चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह का सरगना सहित 7 गिरफ्तार

पटना।
रेल पुलिस ने कांवड़ियों के वेश में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल फोन व आभूषण चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के सरगना सहित 7 को गिरफ्तार किया है। रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पटना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से धार्मिक यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रा की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। वह अपने साथियों के साथ अलग-अलग जिलों में सक्रिय था और भीड़-भाड़ वाले प्लेटफॉर्म व ट्रेनों को निशाना बनाता था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की। उसके अन्य सहयोगियों की तलाश की गई और पूरे गिरोह का डिटेल्स खंगाली गयी।