Advertisement

कांटी में दुस्साहस: आभूषण कारोबारी से 3 लाख के जेवर की लूट, जांच में जुटी पुलिस

-कांटी में दुस्साहस: आभूषण कारोबारी से 3 लाख के जेवर की लूट, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर/कांटी। पानापुर करियात थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक आभूषण कारोबारी को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, पारसनाथ ज्वेलर्स के प्रोपराइटर धीरज कुमार शेरुकाही चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर हरिदासपुर स्कूल रोड होते हुए अपने घर मनपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पानापुर करियात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

लूट की वारदात के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित आभूषण कारोबारी ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।