-कांटा में तीन दिवसीय हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, भक्तों में दिखा आध्यात्मिक उल्लास
-सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिए वीर बजरंगबली के दर्शन -हुआ महाप्रसाद वितरण
गायघाट (मुजफ्फरपुर), संवाददाता।
प्रखंड के कांटा गांव स्थित श्रीराम जानकी मठ “ठाकुरवाड़ी” में आयोजित तीन दिवसीय हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में समापन हो गया। अंतिम दिन हनुमान जी की प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण जैसे पवित्र अनुष्ठानों के साथ पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्सव का माहौल छाया रहा।
वैदिक मंत्रोच्चार, आचार्यों द्वारा विधिवत पूजन और हवन-यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें महिलाएं, पुरुष व बच्चे बड़ी श्रद्धा के साथ शामिल हुए।
आयोजन में बउआ जी और रौशन मिश्रा की रही अहम भूमिका:
पूरे आयोजन को सफल बनाने में दीपक मिश्रा उर्फ ‘बउआ जी’ एवं रौशन मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इन दोनों ने आयोजन की रूपरेखा से लेकर व्यवस्थाओं तक हर पहलू को बखूबी संभाला।

सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही खास:
महोत्सव में महंत तुलानंद दास, पूर्व शिक्षक राम प्रह्लाद मिश्र, प्रो. मनोज ठाकुर, मुखिया रेखा देवी, पंचायत समिति सदस्य संजागर कुमार सहनी, सरपंच पति टुनटुन मिश्र, विश्वनाथ चौधरी, दिलीप कुमार, रामप्रवेश मिश्र, ओम प्रकाश कंचन, अमरेश मिश्र, लाल बाबू सहनी, उमा शंकर ठाकुर, राघवेंद्र चौधरी, सोना बाबू, नरेंद्र ठाकुर, नागेंद्र चौधरी, नीतेश्वर चौधरी, मुन्ना, राहुल, बिट्टू, अलका, मोनिका समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्ति, आस्था और समर्पण का बना वातावरण:
महोत्सव के दौरान समूचा इलाका भक्ति-रस में डूबा रहा। जय श्रीराम और बजरंगबली की जय के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने इसे “सालों बाद आयोजित एक अविस्मरणीय आयोजन” बताया।
#हनुमान_प्राणप्रतिष्ठा #कांटा_ठाकुरवाड़ी #गायघाट #बउआ_जी #धार्मिक_आयोजन #महाप्रसाद #श्रद्धालु











