-एमजीसीयू में ‘अनुशासन से प्रेरणा की ओर’ विषय पर विशेष व्याख्यान
मोतिहारी।महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन विज्ञान विभाग और इंडस्ट्री-अकैडमिया रिसर्च लैब के संयुक्त तत्वावधान में एमबीए और फूड एंड एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए “Discipline to Motivation” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव की पहल पर हुआ।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस प्रो. पराग प्रकाश ने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए सिर्फ प्रेरित होना काफी नहीं, उस प्रेरणा को अनुशासित प्रयास में बदलना जरूरी है। प्रेरणा काम शुरू कराती है, लेकिन पूरा अनुशासन ही कराता है। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन, प्राथमिकता तय करने और छोटे लक्ष्यों को रोज पूरा करने की आदत डालने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि छात्र जीवन की आदतें ही भविष्य का प्रोफेशनल और निजी जीवन तय करती हैं। मैनेजमेंट छात्रों के लिए अनुशासन, लीडरशिप, निर्णय क्षमता और टीम भावना सबसे जरूरी है। सफलता एक दिन में नहीं, नियमितता और धैर्य से मिलती है।
विभागाध्यक्ष प्रो. सपना सुगंधा के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में 85 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. श्रीनिवास बालगोनी, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. राजीव रंजन चौबे, प्रसून कुमार श्रीवास्तव, शोधार्थी रितेश कुमार और उत्सव जनप्रिय मौजूद रहे।












