-एनसीसी रैंक शिरोमणि में कैडेटों को रैंक से किया गया पुरस्कृत
रामजी कुमार, समस्तीपुर। ग्रामीण प्रतिष्ठान बिरौली, पूसा समस्तिपुर में एन०सी०सी० रैंक शिरोमणि के अवसर पर कैडेटों को उनके उत्कृष्ट कार्य के आधार पर प्रभारी डा० गीतिका एवं राजेश कुमार व्याख्याता इतिहास के द्वारा रैंक से पुरस्कृत किया गया।

जिसमें एस०यू०ओ० का रैंक कैडेट शिशुपाल कुमार तथा यू०ओ० का रैंक कैडेट कोमल कुमारी एवं मुस्कान कुमारी को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एन०सी०सी० सीटीओ रविशेखर कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर संस्थान के कर्मी, अमलेन्दु कुमार झा, चन्देश्वर प्रसाद, बटेश्वर ठाकुर, सुशांत कुमार, कपिल कुमार, आशुतोष कुमार, छोटे कुमार, सुबोध पासवान, परमानंद आदि उपस्थित रहे।












