-“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर ब्रह्माकुमारी संस्थान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राजयोग के लाभों पर डाला प्रकाश
समस्तीपुर | 21 जून 2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा इस वर्ष की वैश्विक थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाईपास रोड स्थित पी डब्ल्यू पाठशाला परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत राजयोग और योग के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन के साथ हुई। बीके तरुण ने योग का अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा, “योग जोड़ है—आत्मा का परमात्मा से संबंध। राजयोग से न केवल तन और मन स्वस्थ होता है, बल्कि संबंध, पर्यावरण और सोच भी सकारात्मक बनती है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को योग को जीवनशैली में शामिल करने का आग्रह करते हुए बताया कि “राजयोग के नियमित अभ्यास से एकाग्रता, स्मरण शक्ति और विषय-वस्तु को समझने की क्षमता में चमत्कारी वृद्धि होती है। जीवन में संतुलन, संयम और आत्मविश्वास आता है, जो सफलता की कुंजी है।”
बीके तरुण ने यह भी बताया कि “अगर हम अपने विचारों को शुद्ध करें तो शरीर की 90% बीमारियाँ स्वतः दूर हो सकती हैं। राजयोग इसमें अहम भूमिका निभाता है।”

सविता बहन ने इस अवसर पर राजयोग मेडिटेशन का सजीव अभ्यास कराया और पृथ्वी, पर्यावरण तथा समस्त जीवों के लिए शुभकामनाएँ प्रकट कीं। कार्यक्रम में तरुण भाई ने सभी प्रतिभागियों को म्यूजिकल एक्सरसाइज भी कराई, जिससे वातावरण सकारात्मकता से भर गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कृष्ण भाई ने किया। उन्होंने सभी से “सब स्वस्थ हों” के भाव के साथ विश्व शांति और स्वास्थ्य के लिए सामूहिक संकल्प कराया।
धन्यवाद ज्ञापन पी डब्ल्यू पाठशाला के संचालक कृष्ण कुमार अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से ओम प्रकाश भाई, मनीष अग्रवाल, अमरदीप जी, डीके सिंह, राकेश माटा, गोपालकृष्ण दुआ सहित पाठशाला के विद्यार्थी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पूरा वातावरण राजयोग और सामूहिक शुभ संकल्पों से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
#अंतरराष्ट्रीययोगदिवस2025 #OneEarthOneHealth #राजयोग #ब्रह्माकुमारीयोगदिवस #PWपाठशाला #योगसेस्वास्थ्य #WorldYogaDay #MeditationForAll #सभी_स्वस्थ_हों











