-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित
-सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल
-महिलाओं ने निभाई भागीदारी
मुजफ्फरपुर/बन्दरा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बन्दरा प्रखंड के सुंदरपुर रतवारा ग्राम पंचायत भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) द्वारा संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।
समाज के लिए प्रेरणा बनी महिलाएँ:
इस आयोजन में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला अनुरक्षक रूपा कुमारी, सुधा देवी, नीतू कुमारी सहित कई अन्य महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कर्तव्य और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल:
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स,स्वयं सहायता समूह (एससीजी) का गठन,सौर ऊर्जा के माध्यम से कृषि को बढ़ावा,महिलाओं के लिए स्वरोजगार संसाधन (गुमटी, ठेला, सिलाई मशीन आदि),मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना में महिलाओं की भागीदारी आदि पर विशेष जानकारी दी गयी।
समाज में बदलाव की ओर कदम:
इस अवसर पर अतिथियों ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की और लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। समारोह में उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और समाज में बदलाव लाने के लिए प्रेरणा दी।
“नारी शक्ति का सम्मान, विकसित समाज की पहचान।”
इस आयोजन ने एक संदेश दिया कि जब महिलाएँ सशक्त होती हैं, तो पूरा समाज प्रगति की ओर बढ़ता है।












