Advertisement

हसनपुर: दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

 

संवाददाता। हसनपुर/समस्तीपुर।

 

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत हसनपुर प्रखंड के सुरहा बसंतपुर पंचायत स्थित कुसवाहा ग्राउंड में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन किया गया। 28 दिसंबर को लड़का एवं लड़का और लड़की का कबड्डी प्रतियोगिता कराया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को , मेडल एवं कप से सम्मानित किया गया। साथ 27 दिसंबर को दौड़ लंबी कूद ऊंची कूद गोला फेक प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पोर्ट्स क्लब युवा मंडल मालदह के अध्यक्ष रुपेश कुमार व नेतृत्व हिरा कुमार ने किया।

कार्यक्रम में मंच का संचालन राजा कुमार ने किया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी निरजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 49 के रनवीर राय ,अतिथि के रुप में पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार यादव,मुखिया प्रतिनिधि डब्लू यादव , दीपक सिंह , डॉ अजीत कुमार, विकास राज , गुड्डू कुमार मौजूद थे मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल कूद से मानसिक और शारीरिक विकास होता है।ग्रामीण स्तर पर भी प्रतिभा की कमी नही है।जिसको निखारने के लिए नेहरू युवा केंद्र के द्वारा खेल कूद का आयोजन करना बेहतरीन पहल है। जिससे हमारी ग्रामीण प्रतिभा निखर कर आयेगा और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करने में सफल होगी। अतिथियों को सॉल माला एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया | मौके कल्याणपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक मो० एजाज युवा शक्ति क्लब के उपाध्यक्ष अंकित कुमार, स्पोर्ट्स क्लब युवा मंडल मालदह के सचिव अजय कुमार माही ,संतोष कुमार , सुबोध यादव ,बादल कुमार ,सोहन कुमार ,मनीष कुमार , रणवीर कुमार आदि मौजूद थे।