Advertisement

स्कूल भवन की घटिया निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जताया एतराज

-स्कूल भवन की घटिया निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जताया एतराज

-पटसारा उत्क्रमित हाईस्कूल का मामला
-पुराने भवन के ऊपर बनाया जा रहा नया भवन
-ग्रामीणों ने लगाया खानापूर्ति का आरोप

मुजफ्फरपुर। सम्वाददाता।

जिले के बन्दरा प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, पटसारा में भवन निर्माण के नाम पर खानापूर्ति के मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों ने बताया कि बिना विद्यालय प्रबंधन समिति की जानकारी और स्कूल के प्रधानाध्यापक को जानकारी दिए बिना ही स्कूल परिसर में भवन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में खानापूर्ति किए जाने से गुणवत्ताहीन कार्य जा रहे हैं। ग्रामीमों ने बताया कि पुरानी भवन को ही रिपेयर कर उसके ऊपर दूसरी मंजिल भवन बनाए जा रहे हैं जिसमें निर्माण कार्य की खाना पूर्ति की जा रही है। निर्माण योजना से संबंधित प्राक्कलन बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। कभी विभागीय इंजीनियर एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्य स्थल का स्थल निरीक्षण एवं जांच भी नहीं किया गया है। न हीं संदर्भित मामले को लेकर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को ही कोई जानकारी दी गई है।

इस संदर्भ में ग्रामीण एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी निर्माण कार्य पर असंतुष्टि जताया है।मिड्ल स्कूल के प्रधानाध्यापक निशा कुमारी ने बताया कि कैसे किस योजना से भवन बन रही है।उन्हें भी सही-सही कुछ पता नहीं है।निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने की चीज है।जरूर जांच होनी चाहिए।वहीं उत्क्रमित हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. शमीम आलम ने बताया कि बिना उनलोगों के जानकारी कोई बाहर का आदमी भवन निर्माण कार्य करा रहा है। ग्रामीण भवन निर्माण की गुणवत्ता पर एतराज जता रहे हैं।
वहीं शौकत अली मुन्ना, रत्नेश कुमार,मो. हलीम,शत्रुघ्न राय एवं अन्य ग्रामीणों ने संदर्भित मामले में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विभिन्न दृष्टिकोण से सवाल उठाते हुए स्थल जांच कर आवश्यक कार्यवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत डीएम से लेकर सीएम तक करने का निर्णय लिया गया है।