Advertisement

सैनिक स्कूल भागलपुर में मनाया गया विश्व योग दिवस, विद्यार्थियों ने किया विविध योगाभ्यास

-सैनिक स्कूल भागलपुर में मनाया गया विश्व योग दिवस, विद्यार्थियों ने किया विविध योगाभ्यास

भागलपुर | 21 जून 2025
गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल भागलपुर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, विभाग प्रमुख विनोद कुमार, और उप प्रधानाचार्य अभिनंदन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

इस अवसर पर विभाग प्रमुख विनोद कुमार ने कहा कि, “स्वस्थ जीवन के लिए योग भारतीय संस्कृति की अनुपम देन है, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपनाने लगा है। ‘योग भगाए रोग’—यह केवल नारा नहीं, एक जीवन शैली है।” उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।

प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी जैसे योगाभ्यास हमारे शरीर और मन को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। योग से न केवल दीर्घायु जीवन मिलता है, बल्कि स्मरण शक्ति भी विकसित होती है।”

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और आचार्यों ने मिलकर सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भ्रामरी सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को सही तरीके से योग करने की तकनीक भी सिखाई।

इस आयोजन में अशोक कुमार सिंह, प्रगति कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। पूरा वातावरण योगमय हो उठा और सभी ने स्वस्थ जीवन के प्रति संकल्प लिया।

#विश्वयोगदिवस2025 #भागलपुर #सैनिकस्कूलभागलपुर #योगसेस्वास्थ्य #InternationalYogaDay #YogaForLife #योगाभ्यास #योगभाषा_विश्वकी