-नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी
सीतामढ़ी से रवि कुमार की रिपोर्ट।
नशा मुक्ति दिवस के अवसर शानिवार को जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
प्रभात फेरी कमला उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण से जिलाधिकारी आवास होते हुए शंकर चौक एवं शंकर चौक से डुमरा हवाई अड्डा मैदान में समाप्त हुई।प्रभात फेरी में उप विकास आयुक्त महोदय के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर राकेश कुमार, उत्पाद अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं शिक्षक गण शामिल थे।

प्रभात फेरी के प्रारंभ से लेकर अंत तक जिलाधिकारी प्रभात फेरी में शामिल रहे। समापन स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हम सबको मिलकर नशा मुक्ति अभियान को धरातल पर उतारना है। इसमें प्रशासनिक प्रयासों के साथ आम आवाम की सहभागिता अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नशा से व्यक्ति की मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाती है। घर बर्बाद हो जाता है। इसलिए सरकार द्वारा नशा मुक्त बिहार को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा है उसकी सफलता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाना अनिवार्य है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों ने भी बच्चों को संबोधित किया।












