-समाज की एकता से ही हम राजनीति में भागीदारी पा सकते : पूर्व गृहमंत्री
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
जव तक समाज एकजुट नहीं होगा,तव तक हमे राजनीति भागीदारी नहीं मिल सकता है। उपरोक्त बातें शनिवार को जनकपुरधाम में तेली कल्याण समाज नेपाल जनकपुरधाम उप महानगरपालिका वार्ड एक में मकरसंक्रांति तथा नव वर्ष 2025के अवसर पर बार्ड स्तरीय वृहत सम्मेलन में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए मधेश प्रदेश के पूर्व गृह, संचार तथा कानून मंत्री भरत साह ने कही। उन्होंने कहा कि मधेश में यादव के बाद दुसरी आबादी के बाबजूद हम राजनीति में पीछे हैं। पूर्व गृह मंत्री भरत साह ने कहा कि तेली जाति में महिला शिक्षा का अभाव है। इसलिए इस पर भी हमे काम करना होगा।

संविधान सभा सदस्य तथा संघीय राज्य मंत्री अरविंद साह ने कहा कि देश का बागडोर युवा के हाथ में है। तेली युवा को आगे बढना है। इसलिए युवा कमिटी का गठन करना होगा। दिलीप साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र साह, निरंजन प्रसाद साह, जगदीश साह,राम बाबू साह, लक्ष्मी साह,अंबू प्रसाद साह, मनीष रमण साह,सरोज साह, संजीव कुमार साह टीका, ललित कुमार साह, परमेश्वर साह,मधु साह,महेश प्रसाद साह, शोभा साह सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरिण किया गया।वार्ड स्तरीय युवा तथा महिला समिति का गठन किया गया तथा। कार्यक्रम में ज्येष्ठ नागरिक को सम्मानित भी किया गया।














