Advertisement

समस्तीपुर: शिवाजीनगर में डूबने से युवक की हुई मौत

-समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड के शंकरपुर पंचायत वार्ड 14 पोखड़ भिंडा गांव में शौच जाने के दौरान डूबने से युवक की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम

प्रियांशु कुमार/ समस्तीपुर/बिहार।

 

समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड के शंकरपुर पंचायत वार्ड 14 पोखर भिंडा गांव में शौच जाने के दौरान पोखर में डूबने से 32 वर्षीय युवक संजय यादव की मौत हो गई घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक युवक संजय यादव के शव को बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शिवाजीनगर अंचलाधिकारी को देकर सहायता की मांग किया है घटना के बाद सब को देखने लोगों की भीड़ उमर पड़ा, लोगों ने बताया कि स्व घुरण यादब का पुत्र मृतक संजय यादव विकलांग था सुबह में शौच जाने के दौरान पोखड़ में डूबने से मौत हो गई।