-राज्यपाल बैठे थे फ्लाइट में आ गई खराबी
ब्यूरो। पटना।
राजधानी पटना में स्थित पटना एयरपोर्ट और विमान में खराबी का लगता है कुछ खास ही संबंध हो गया है। पिछले दस दिनों में पटना एयरपोर्ट पर तीसरी बार विमान में खराबी आई जिसके बाद यात्रियों को परेशानी तो हुई है वे डरे सहमे भी रहे। सोमवार को एक बार फिर पटना एयरपोर्ट पर बिहार के राज्यपाल समेत 175 यात्री विमान में बैठ चुके थे तब पता चला कि विमान में कुछ खराबी है। विमान में खराबी की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं आनन फानन में विमानन कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई।

जांच में पता चला कि विमान के पीछे का एक पहिया पंचर था। क़रीबा आधे घंटे तक विमान को पार्किंग एरिया में खड़ा रखा गया और ठीक करने के बाद फिर विमान चेन्नई के लिए उड़ान भरा। इस दौरान राज्यपाल समेत अन्य सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे। बता दें कि अभी हाल ही में एक दिन और राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर चंडीगढ़ जाने वाली विमान में सवार होने जब एयरपोर्ट पहुंचे थे तब पता चला था कि विमान में खराबी आ गई है जिसके बाद वे राजभवन लौट आये थे।












